कई दिनों बाद
आज मै लिखने बैठा हूँ
लगता है किसी ने तरल कर दिया है
मेरे मन की सूखी स्याही को
और अब मेरी खुशियाँ भी
तरल हो चुकी है
मेरी भावनाए मेरी उंगलियों के छोरो से
बह रही है
और सोख ली जाती है
जीवन के कोरे कागज़ पर |
मैंने अधिकार दिया
दूसरो को रंगने का
अपने जीवन के कागज़
और देखो उन्होंने क्या कर दिया-
हर पन्ने पर लाल छींटे है
मेरी इच्छाओ के
कुछ लकीरे भी है जो
भावनाओं के मरने के बाद
आस-पास खीच दी गई....
कई दिनों बाद
आज मै लिखने बैठा हूँ...
This entry was posted
on Sunday, October 12, 2008
at 1:54 AM
and is filed under
kavita
. You can follow any responses to this entry through the
comments feed
.
